फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम ईवा आशीष ने बताया कि जिले के सल्ट, भिकियासैंण और द्वाराहाट में वीडियो कांफ्रेंस सिस्टम स्थापित किए गए हैं। अब प्रत्येक माह के पहले शनिवार को भिकियासैंण, दूसरे शनिवार को सल्ट और चौथे शनिवार को तहसील द्वाराहाट में वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया जाएगा, लेेकिन उक्त तिथियों में अगर राजकीय अवकाश या राज्य स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया जाता है तो ऐसी स्थिति में उसके बाद आने वाले सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को संबंधित तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का संज्ञान लेने और उनका निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान संबंधित तहसील मुख्यालय में तहसील और विकासखंड स्तर के अधिकारियों को उपस्थित रहने को भी कहा हैं। साथ ही संबंधित उपजिलाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के बारे में आम जनता को सूचना दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें