अल्मोड़ा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के अंतर्गत विद्यालयों में बालिका अभिप्रेरण शिविरों में वक्ताओं ने कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। इस दौरान उन्हें विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
राजकीय इंटर कालेज बिरौड़ा में प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट ने स्वच्छ भारत अभियान और बालिका शिक्षा की जानकारी दी। हंसी पंत ने बालिकाओं में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों के बारे में बताया। प्रधान पिठूनी रेनू देवी, एसएमसी अध्यक्ष हेमा बिरौड़िया, डा. सतीश चंद्र भट्ट, गिरजेश कुमार जोशी आदि ने विचार रखे। छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नृत्य नाटिका पेश की।
जीआईसी बेडगांव में बालिका अभिप्रेरण शिविर में किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों की जानकारी भी दी गई। प्रधानाचार्य लाखन राम गंगवार ने स्वच्छता का महत्व बताया। स्थानीय शिल्प विशेषज्ञों ने बांस तथा रिंगाल के उपयोग बताए। इस मौके पर भीम सिंह, नारायण बेलवाल, प्रीति मजगाई, अनुभा उप्रेती, संध्या रानी, प्रदीप बिष्ट, डा. घनश्याम भट्ट, चंदन सिंह आदि मौजूद थे। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनडाल में बालिका अभिप्रेरण शिविर में मालती गस्याल ने किशोरावस्था में होने वाले मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों के बारे में बताया। बसंती रावत ने कटिंग और टेलरिंग की जानकारी दी। इस मौके पर प्रकाश जोशी, एसएमसी अध्यक्ष मोहन चौहान, पीटीए अध्यक्ष कुंवर सिंह, आशा कार्यकत्री मंजू चौहान, प्रधानाध्यापक प्रेेम जोशी आदि मौजूद थे।
जीजीआईसी दन्यां में अभिप्रेरण शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
उन्होंने दीपा नैलवाल और प्रीति बिष्ट को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य रमाशंकर मिश्र, एबी पांडे, पीटीए अध्यक्ष मंजू भंडारी, बिंदु भंडारी, प्रधानाचार्या रजनी सक्सेना ने विचार रखे। शिविर में पल्लवी आर्या, रेखा पवार, सबीहा तबस्सुम, हेमा बहुगुणा, मुन्नी पांगती, दीपिका ह्यांकी, बबीता आर्या, आशा पांडे, निहारिका, हेमलता पांडे, दिनेश सनवाल मौजूद थे।