फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता के चेक दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा और विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने सात दिसंबर को कालीधार में हुए वाहन दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के घर जाकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता के एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्घटना में बरती गई लापरवाही काफी गंभीर है। किस स्तर पर लापरवाही बरती गई है, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। पूरे घटनाक्रम से सीएम को अवगत कराया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मृत शिक्षक एमसी पंत जो कि निजी विद्यालय में कार्यरत थे। उनकी घरेलू परिस्थिति से सीएम को अवगत कराया गया है, ताकि उनके आश्रितों को जीविकोपार्जन के लिए सहायता मिल सके।
विज्ञापन


टम्टा और चौहान ने वाहन चालक स्व. खजान राम की पत्नी नीमा देवी, शिक्षिका लक्ष्मी शाही के पति नरेंद्र शाही, गीता नयाल के परिजनों, शिक्षक एमसी पंत की पत्नी भावना पंत, प्रधानाध्यापक कांता बल्लभ बवाड़ी की पत्नी हेमा देवी को एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, चंदन लाल टम्टा, कुंदन चम्याल, संजय जोशी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें