फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र में पार्टी को मिली जीत पर खुशी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर यहां भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि उप्र की जनता ने भाजपा पर विश्वास व्यक्त कर यह जता दिया है कि भाजपा ही विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि उप्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के प्रति विश्वास जताकर उनके इरादों पर मोहर लगाई है। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा अपना परचम फहराएगी। इस मौके पर चंदन लाल टम्टा, मोहन राम आर्या, रवि रौतेला, श्याम पांडे, रणजीत सिंह भंडारी, विनीत बिष्ट, आनंद डंगवाल, रजनी जोशी, शरद चंद्र गुरुरानी, कृष्ण बहादुर सिंह, गिरीश चंद्र खोलिया, अजय वर्मा, दिनेश सिंह बिष्ट, सुनील कुमार जोशी, राजेंद्र बिष्ट, गोपाल सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें