भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। सिरमोली में चल रही रामलीला के छठे दिन सूर्पणखा ने राम, लक्ष्मण के सम्मुख विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसमें लखन लाल मोहे वर लीनो, गीत पर सूर्पणखा के पात्र ने खूब वाह-वाही लूटी। गुस्साये लक्ष्मण ने सूर्पणखा की नाक काट दी । इसके बाद खर-दूषण वध, मारीच रावण संवाद हुआ।
गुस्साया रावण सीता को हर ले गया। सभी दृश्यों में कलाकारों ने मनमोहक मंचन किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचे थे। इससे पूर्व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन पंत, ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र पांड़े, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय मेहरा ने कार्यक्रम अतिथि पूरन करगेती, दीपक कुमार, विरेन्द्र पंत आदि का स्वागत किया। सभी अतिथियों ने रामलीला कमेटी के कार्यों की प्रशंसा की।