फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगकर्मी सुनील कपूर का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी निवासी प्रसिद्ध रंगकर्मी सुनील कपूर का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते थे। कपूर के निधन पर पंजाबी समुदाय के लोगों ने नगर में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान भी शोक में बंद रखे।
विज्ञापन


कपूर का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। शुक्रवार को उनका एनटीडी स्थित निवास पर निधन हो गया। एनटीडी रामलीला कमेटी के संरक्षक होने के साथ ही वह पात्रों के मेकअप में भी सक्रिय भागीदारी करते थे। कमेटी की बैठक में सुनील कपूर के निधन को क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया गया। शोक जताने वालों में कमेटी के अध्यक्ष राजू बिष्ट, उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, सचिव मुकेश नेगी, सौरभ वर्मा, पंकज कांडपाल, वंशीलाल कक्कड़, ओम प्रकाश बोहरा, रवेल सिंह कपूर आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें