फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र के लिए छह स्वयं सेवी संस्थाओं के आवेदन पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र के लिए जगह निर्धारित होने के बाद छह स्वयं सेवी संस्थाओं ने इसके लिए आवेदन भी कर दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जन औषधि केंद्र अस्तित्व में आ आएगा और लोगों को सस्ते मूल्य पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन


नगर के बेस अस्पताल में कुछ माह पूर्व जन औषधि केंद्र खोला गया था, लेकिन शहर के लोगों के लिए अस्पताल दूर पड़ने के कारण मरीजों को इसका खास लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं जिला मुख्यालय के बीचों-बीच स्थित जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रहती है। यही नहीं जिला अस्पताल के पास ही जिला महिला अस्पताल भी है, जिस कारण यहां के ओपीडी में अन्य अस्पतालों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ होती है। लोगों का कहना है कि बाजार के नजदीक जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुलने से मरीजों को दवाइयां सस्ते दामों में मिल सकेंगी। लोगों की मांग के बाद तत्कालीन डीएम सविन बंसल ने जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने के लिए मंजूरी दी थी। उन्होंने इसके लिए एक समिति भी बनाई थी।

वर्तमान में स्वयं सेवी संस्थाओं के आवेदन आने के बाद उम्मीद जग गई है कि जल्द ही जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र स्थापित होगा। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने के लिए कक्ष की व्यवस्था कर दी गई है। पूर्व में इच्छुक संस्थाओं से आवेदन भी मांगे गए थे, जिसके लिए छह स्वयं सेवी संस्थाएं आगे आई हैं। पूर्व डीएम द्वारा बनाई गई समिति आवेदनों का आंकलन करेगी और उसके बाद रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें