गमौलेखाल (अल्मोड़ा)। स्याल्दे ब्लॉक के गाजर गांव में बुधवार रात बेहोश हुई 23 वर्षीय युवती ने देर रात अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया। युवती के आकस्मिक निधन से गांव में शोक की लहर है। बुधवार रात गाजर गांव निवासी रमेश चंद्र की पुत्री सरिता अचानक बेहोश हो गई। परिजन आकस्मिक सेवा 108 के माध्यम से उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले गए। जहां डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। एसओ जय प्रकाश ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा कर दिया गया है और पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।