अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का नगर सम्मेलन पांच अगस्त को सुबह 11 बजे से स्थानीय श्याम होटल में शुरू होगा। पार्टी के केंद्रीय नेता पीसी तिवारी ने बताया कि सम्मेलन में राज्य में सशक्त, विश्वसनीय, राजनैतिक विकल्प देने, प्रदेश में भूस्खलन और शराब माफिया के बढ़ते प्रभाव और शिक्षा, स्वास्थ्य में कमी के साथ युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने छात्र, युवाओं, मजदूरों और किसानों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है।