अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने अल्मोड़ा-रानीखेत मार्ग में ज्योली के समीप टैक्टर ट्राली दुर्घटना की जांच उप जिला मजिस्ट्रेट सदर विवेक राय को सौंपी है। मालूम हो कि 26 जून को ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूके-01-ए-5615 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। जांच अधिकारी उप जिला मजिस्ट्रेट विवेक राय ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी लखने वाले व्यक्तियों से एक पखवाड़े के भीतर लिखित अथवा मौखिक बयान एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है।