अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की 16 जुलाई को प्रस्तावित बैठक हरेला पर्व के चलते स्थगित हो गई है। अब बैठक 23 जुलाई को शिखर होटल सभागार में सुबह 11 बजे से होगी। संस्था के महासचिव हर सिंह बिष्ट ने बताया कि बैठक में नई कार्यकारिणी के चुनाव के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।