अल्मोड़ा से गुड़गांव के लिए बस सेवा शुरू
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा से गुड़गांव के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। अल्मोड़ा से यह बस प्रतिदिन शाम 4:30 बजे गुड़गांव के रवाना होगी। गुड़गांव से अल्मोड़ा के लिए शाम चार बजे चलेगी। गुड़गांव को सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
पहाड़ के कई लोग गुड़गांव में रहकर रोजगार करते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण गुड़गांव जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों की मांग पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने गुड़गांव को सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। गुड़गांव को सीधी बस सेवा शुरू होने पर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, शाखाध्यक्ष मोहन राम, शाखा मंत्री गौरव साह, संगठन मंत्री मोहन राम, कौशल कुमार, कुंदन लाल, भगवंत मेहरा ने खुशी जताई है।