फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आधार कार्ड के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं 400 रुपये

Sun, 09 Apr 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विक्रम सिंह, सिलपड़ (जैंती)
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। संचार क्रांति के इस युग में जैंती तहसील में आधार बनाने की सुविधा नहीं है। यहां के लोगों को आधार बनाने और इसमें हुई छोटी-मोटी गलतियां सुधारने के लिए 90 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। महज 50 रुपये में बनने वाले आधार के लिए उन्हें किराए में 400 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जैंती तहसील के मल्ला बिनौला, तल्ला विनौला, कुंज, आराखेत, कुटौली, सिलपड़, भाबू, कालाडुंगरा, बसगांव, तड़ैनी, निरई, बजैल, बचकांडे, ल्वाली, सैनोली, नौगांव, दाड़िमी, सीम समेत विभिन्न गांवों की 30 हजार से अधिक आबादी को आधार कार्ड बनाने और उसमें संशोधन कराने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। क्षेत्र में किसी भी संस्थान में आधार बनाने की सुविधा न होने से लोगों को 90 किमी दूर अल्मोड़ा के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्हें आने-जाने में किराए के 400 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। लोगों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आधार बनाने की सुविधा मिलती तो बच्चों, बुजुर्गों ओर महिलाओं को इतनी दूर नहीं जाना पड़ता।
बोले लोग
आधार बनाने की सुविधा न होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमें अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ रही है, जिसमें धन और समय दोनों बर्बाद हो रहा है। - विक्रम सिंह, सिलपड़।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र खुलना चाहिए। हमें बार-बार अल्मोड़ा के चक्कर काटने पड़ते हैं। आधार बनाने में कई बार देर हो जाती है तो किराए में कमरा लेकर रहना पड़ता है। - गोपाल राम, मल्ला बिनौला।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र न होने की जानकारी नहीं है। जल्द आधार कार्ड के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा। - गोपाल चौहान, एसडीएम, जैंती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें