फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा सरकारों के पास कोई योजना नहीं : रावत

Sun, 09 Apr 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कांग्रेस के सम्मान समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष नारायण रावत। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन के नव नियुक्त महिला, पुरुष जिलाध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए यहां सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। बेरोजगार परेशान है लेकिन केंद्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने शराब के दाम घटाने पर भी सरकार को जमकर घेरा।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट की अध्यक्षता में स्प्रिंग फील्ड स्थित कैंप कार्यालय में हुए समारोह में जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ ललित मोहन आर्या, जिला उपाध्यक्ष एससी नवीन आर्या, एससी महिला प्रकोष्ठ ब्लाॅक अध्यक्ष कंचन आर्या, एससी पुरुष प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित विधानसभा युवा कांग्रेस रानीखेत के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि सबको साथ लेकर कार्य होगा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई भी कदम जनता के हित में नहीं उठाया। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा राज में ही सबसे अधिक शोषण हो रहा है। संचालन ब्लाक अध्यक्ष गोपाल देव ने किया।
विज्ञापन

इनसेट
ये रहे मौजूद
पीसीसी कैलाश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, अध्यक्ष हॉकी संघ अगस्त लाल साह, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र लाल साह, पूर्व प्रमुख रचना रावत, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, कुलदीप कुमार, युवा विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत पडलिया, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, पूर्व प्रभारी भिकियासैंण हेमंत माहरा, त्रिभुवन शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशीला बिष्ट, ग्राम प्रधान शीला डोगरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, हेमंत रौतेला आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो: 08 आरकेटी 04पी: रानीखेत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष नारायण रावत। संवाद
====
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ द्वाराहाट में गरजे कांग्रेसी

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ यहां त्रिमूर्ति चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। ब्लाॅक प्रमुख दीपक किरौला के नेतृत्व में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने पर संबंधित व्यक्ति को देशद्रोही करार दे दिया जाता है। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अडानी मामले में जिस तरह केंद्र सरकार चुप्पी साधे है उससे स्पष्ट है कि सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद, विनोद जोशी, कमल साह, रमेश बोरा, बीरबल सिंह, प्रकाश अधिकारी, मनोज पांडेय, सुनील, जीवन सिंह किरौला, शिव सिंह रौतेला, ललित बिष्ट, खीम सिंह, पान सिंह, धन सिंह बिष्ट, भुवन लहरी, नवीन बिष्ट, जगत रौतेला आदि थे। संवाद
विज्ञापन


फोटो: 08 आरकेटी 05पी: द्वाराहाट त्रिमूर्ति चौराहे पर धरना देते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें