फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम समेत 40 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
40 people including ADM became corona positive
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को अल्मोड़ा के एडीएम समेत 40 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार अल्मोड़ा के अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एडीएम के संपर्क में आए सभी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा रविवार को सल्ट ब्लॉक में 13, भिकियासैंण और भैंसियाछाना में तीन-तीन, धौलादेवी में दो, लमगड़ा, ताकुला में एक-एक और अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के धारानौला, झिमाड़ मोहल्ला, कर्नाटकखोला, एपीएस अपार्टमेंट, राजपुरा आदि क्षेत्रों में 15 समेत जिले में कुल 38 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 38 नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 2983 पहुंच गई है, जिसमें से 2756 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में फिलहाल कोरोना के 207 सक्रिय मामले हैं।
वहीं बागेश्वर में रविवार को कोरोना के दो नए मामले आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 1333 तक पहुंच गया है। इनमें से 1257 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 63 संक्रमितों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें