आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में प्रवेश परीक्षा देकर लौटते बच्चे।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए रविवार को आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हुई प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गई है। प्रवेश परीक्षा में 399 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने बताया कि कक्षा छह, नौ के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में कुल 399 बच्चे पंजीकृत थे। कक्षा छह में 386 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि 27 अनुपस्थित रहे।
कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 13 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि पांच गैर हाजिर रहे। कक्षा छह की परीक्षा सुबह दस से 12.30 बजे, कक्षा नौ की दस से एक बजे तक हुई।