अल्मोड़ा। जिले में सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। जिले के 110 परीक्षा केंद्रों पर कुल पंजीकृत 3983 परीक्षार्थियों में से 3948 ने परीक्षा दी जबकि 35 अनुपस्थित रहे।
जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्जन तिवारी ने बताया कि सोमवार को हाईस्कूल कृषि विषय के संस्थागत में पंजीकृत 42 परीक्षार्थियों में से सभी ने परीक्षा दी। व्यक्तिगत में कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं थे। व्यापारिक तत्व विषय के संस्थागत में 84 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, सभी ने परीक्षा दी। व्यक्ति में पंजीकृत एक परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। बही खाता एवं लेखाशास्त्र के संस्थागत में पंजीकृत 16 परीक्षार्थियों में से सभी ने परीक्षा दी। व्यक्तिगत में कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था। इंटर अर्थशास्त्र में पंजीकृत 3693 परीक्षार्थियों में से 3665 ने परीक्षा दी जबकि 28 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत में पंजीकृत 108 परीक्षार्थियों में से 102 ने परीक्षा दी जबकि छह अनुपस्थित रहे। कृषि गणित और सांख्यिकी विषय में पंजीकृत 19 परीक्षार्थियों में से सभी ने परीक्षा दी। व्यक्तिगत में कोई भी पंजीकृत नहीं था। कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्नपत्र के संस्थागत में पंजीकृत 20 परीक्षार्थियों में से 19 ने परीक्षा दी जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। व्यक्तिगत में कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था। संवाद