फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा से शीतलाखेत तक बंटे 380 गैस सिलिंडर

Fri, 03 Apr 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रसोई गैस सिलिंडर के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कतारों में लग रहे हैं। शुक्रवार को अल्मोड़ा गैस सर्विस की ओर से शहर में रसोई गैस सिलिंडर का वितरण नहीं किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 380 गैस सिलिंडर को वितरित किया गया। इस दौरान कई लोग गैस सिलिंडर नहीं ले पाए।
विज्ञापन

सुबह से ही हवालबाग विकासखंड के शीतलाखेत में ग्रामीण कहीं-कहीं गैस सिलिंडर लेने के लिए कतार में लगे रहे। इस दौरान कोसी से शीतलाखेत तक ग्रामीणों को गैस वितरण किया गया। अल्मोड़ा गैस सर्विस की ओर से दो कैंटरों में भरकर रसोई गैस सिलिंडर सुबह रवाना हुए। देर शाम तक गैस सिलिंडरों का वितरण जारी रहा। इस दौरान लोगों को कोसी, बिनोला, खूॅट, घामस, चॉण बैंड आदि क्षेत्रोंं में गैस सिलिंडर बांटे गए। नगर में गैस सिलिंडर का वितरण नहीं किया गया।
-
अल्मोड़ा गैस सर्विस की ओर से दो केंटरों में 380 गैस सिलिंडर भेजे गए। सुबह से शाम तक इसका वितरण किया गया। विगत दिनों दो दिन शहर में गैस वितरण करने के कारण आज केवल ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलिंडर बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश जलाल, प्रबंधक, अल्मोड़ा गैस सर्विस


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें