फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

331 अभ्यर्थियों ने दी जीएनएम, एएनएम परीक्षा

Mon, 13 Jul 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में जनरल नर्सिग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) तथा सहायक नर्सिग एंड मिडवाइफरी (एएनएम) की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।
विज्ञापन


नगर के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा परीक्षा केंद्र में पंजीकृत 715 अभ्यर्थियों में से 331 ने परीक्षा दी जबकि 384 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

एएनएम तथा जीएनएम के लिए एसएसजे परिसर अल्मोड़ा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। प्रात: 10 से 12 बजे की पाली में एएनएम परीक्षा हुई।

 एएनएम के लिए 328 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 301 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 27 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में जीएनएम की परीक्षा हुई। जीएनएम परीक्षा के लिए 387 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


इनमें से 30 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 357 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो से चार बजे तक हुई। परीक्षा केंद्र प्रभारी प्रो. आरएस पथनी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें