फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल 33,934 वाहन चालकों ने तोड़े यातायात नियम

Wed, 20 Dec 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने इस साल यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 33,934 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 46,89300 रुपये अर्थदंड वसूला है, लेकिन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार चलाए गए अभियान के बावजूद भी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। एसएसपी पी रेणुका देवी ने इसे चिंता का विषय बताते हुए भविष्य में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति और जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


 पुलिस कार्यालय सभागार में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के संबंध में नगर के गणमान्य नागरिकों, टैक्सी यूनियन, रोडवेज, केमू, ट्रक यूनियन और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी करते हुए एसएसपी ने कहा कि 2017 में जिले में दर्जनों वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ये दुर्घटनाएं वाहन चालक के एक दूसरे से आगे निकलने की होड़, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, वाहन की फिटनेस नहीं होने, हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं बांधने, वाहन चलाते समय मोबाइल, संगीत का प्रयोग और शराब के सेवन के कारण हो रही हैं।

कई बार रोड को खोदकर केबल आदि निर्माण कार्य, निर्माण सामग्री सड़कों पर पड़ी होने और चालक का पर्याप्त नींद नहीं लेना भी हादसों का कारण बना है। उन्होंने बताया कि पुलिस का वाहन चालकों का चालान कर जुर्माना प्राप्त करने का उद्देश्य न होकर दुर्घटनाओं के संबंध में वाहन चालकों को जागरूक करना भी है। इसके लिए पुलिस जनपद स्तर पर अभियान चलाए हुए है और भविष्य में भी इसे जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल 33,934 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जुर्माने के रूप में 46,89300 रुपये वसूला गया है जिसे राजस्व कोष में जमा कराया जा चुका है।
विज्ञापन


बैठक में हल्द्वानी टैक्सी स्टैंड को बेस अस्पताल के पास स्थानांतरित करने पर भी विचार किया गया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, संतोष बगडवाल, हरीश पंत, संतोष देवरानी आदि के अलावा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, केसी गुरुरानी, दीपेश जोशी, अनूप साह, शैलेंद्र तिलारा, मनोज पवार, पूरन रौतेला, सीएल टम्टा, जीसी जोशी, बीबी चंदोला, कृष्ण बहादुर, शरद अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, दिगंबर फुलोरिया, ललित मेहता, विनोद जोशी, किशोर जोशी, दरबान सिंह असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें