फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हाईस्कूल की 3221 और इंटर की 1582 कॉपियां जांची

Sat, 28 Mar 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी जीआईसी में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। केंद्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 53,840 कॉपियों की जांच होनी है। अब तक 4803 पुस्तिकाओं की जांच हो चुकी है। मूल्यांकन का कार्य 10 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

केंद्र के उप नियंत्रक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि मूल्यांकन 15 टेबलों में किया जा रहा है। हाईस्कूल के लिए आठ और इंटर की कॉपियां जांचने के लिए सात टेबल लगी हैं। केंद्र में हाईस्कूल की 34,501 कॉपियों में से 3,221 का मूल्यांकन हो चुका है। इंटरमीडिएट की 19,339 में से 1,582 कॉपियां जांच ली गई हैं। मूल्यांकन के लिए कार्य में 15 उप प्रधान परीक्षक, 150 परीक्षक, 30 अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इससे पूर्व शुक्रवार को परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया था। वहां सीईओ विनय कुमार, पर्यवेक्षक डॉ. केएन कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें