फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विमांडेश्वर मंदिर परिसर से शुरू होगा ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पाली पछाऊं का ऐतिहासिक पौराणिक स्याल्दे बिखोती मेला कल 13 अप्रैल को दोपहर एक बजे से यहां विमांडेश्वर मंदिर परिसर से शुरू होगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो जाएगी। देर रात तक स्थानीय और विद्यालयों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। रात में विभिन्न गांवों से ढोल, नगाड़े निशानों और रणसिंघों की गर्जना के साथ झोड़ा चांचरी गाते हुए लोग मंदिर परिसर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


रात भर झोड़ा चांचरी गाने के बाद सुबह सुरभि और नंदिनी नदी के संगम स्थल पर स्नान होगा, मंदिर में पूजा अर्चना के बाद लोग अपने अपने गांव को लौट जाएंगे। 14 अप्रैल को नगर में 11 बजे भव्य सांस्कृतिक झांकी और कर्निवाल के साथ मेले का आगाज होगा। अपराह्न तीन बजे बट पुजै मेले के तहत नौज्यूला धड़े के लोग ओड़ा भेटने की रस्म अदा करेंगे। सायंकाल सात बजे शीतला पुष्कर मैदान में सांस्कृतिक टीमें कार्यक्रम पेश करेंगी। 15 अप्रैल को मुख्य स्याल्दे का मेला लगेगा। साढ़े तीन बजे आल धड़े द्वारा पहले तथा साढ़े चार बजे गरख धड़े के लोग बारी बारी से ओड़ा भेंटने की रस्म निभाएंगे। तीसरे दिन भी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। 16 अप्रैल को दिन में व्यापारिक मेला, सायंकाल सात बजे से स्टार नाइट तहत माया उपाध्याय, जितेंद्र तुमक्याल, उत्तराखंड रॉक कला मंच दिल्ली के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 17 अप्रैल को मीना बाजार के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें