फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनों को कौड़ियों के भाव भू माफिया को दिया : तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को गर्त में धकेलने को कार्य किया है। कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार जमीनों को कौड़ियों के भाव भू माफिया के हवाले कर रही है। उन्होंने प्रदेश में अनुच्छेद 370 की भांति संवैधानिक संरक्षण पर जोर दिया है।
विज्ञापन


यहां पत्रकार वार्ता में उपपा केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहाड़ के विकास को लेकर ही नए राज्य की परिकल्पना की गई थी, लेकिन भाजपा-कांग्रेस ने सत्तासीन होकर कौड़ियों के भाव जमीनों का सौदा कर दिया। कांग्रेस सरकार ने नानीसार की जमीन कौड़ियों के भाव बेची, वहीं अब भाजपा भी कांग्रेस की तरह उद्योग के नाम पर पहाड़ की बेशकीमती जमीन का सौदा कर रही है।

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने सरकार को पूरी तरह से फेल बताया, कहा कि आयुष्मान सहित तमाम स्वास्थ्य योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन सरकारी अस्पतालों की हालत खराब है। उन्होंने सरकार की शराब नीति को भी कठघरे में खड़ा किया। साथ ही पुलवामा में शहीद हुए अर्धसैनिक बलों को भी शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई। उनके साथ रेखा धस्माना, गोपाल सिंह, विशन सिंह, राजेंद्र सिंह, जन्मजेय तिवारी, आनंद सिंह, प्रताप सिंह, पदम सिंह सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें