अल्मोड़ा। जनवरी और फरवरी माह में अच्छी बारिश होने से रबी की फसल को जीवनदान मिला है। बारिश के बाद किसानों को इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है।
जिले में अधिकतर खेती असिंचित क्षेत्र की है। रबी के सीजन में जिले के ग्रामीण इलाकों में गेहूं 44 हजार हेक्टेयर, मसूर ढाई हजार हेक्टेयर, सरसों 1500 हेक्टेयर, तोरिया 1200 हेक्टेयर, मटर 500 हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया है। इसके अलावा सब्जी की फसलें बोई गई हैं। दिसंबर माह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पांच से दस मिमी ही बारिश हुई थी। भूमि में नमी की कमी से फसलों का जमाव और अंकुरण पर असर पड़ने लगा था।
जनवरी पहले पखवाड़े में बारिश नहीं हुई थी। इससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई। लेकिन जनवरी माह के अंतिम सप्ताह और फरवरी माह में बारिश होने से जहां फसलों को जीवनदान मिला। वहीं इस सीजन में फसलें अच्छी होने की उम्मीद है। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि इस सीजन में हुई बारिश रबी की फसलों के लिए अच्छी है।
जनवरी और फरवरी माह में हुई बारिश (मिमी) में
तहसील बारिश मिमी में
अल्मोड़ा 116
रानीखेत 189.80
द्वाराहाट 62.50
सोमेश्वर 106.40
चौखुटिया 141.80