गरुड़(बागेश्वर)। बिग फिल्म फ्रेम द्वारा आयोजित ग्रैंड फिनाले लिटिल मास्टर 2019 में गरुड़ की चार वर्षीय जौया एंजल ने माडलिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। जौया एंजल विकास खंड गरुड़ के बैजनाथ कस्बे की है।
वह सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ में यूकेजी में पढ़ती है। जौया के पिता मोहम्मद इस्राइल कारपेंटर है। जौया के भाई मोहम्मद आदिल ने बताया कि नेहा डांस एकेडमी बागेश्वर के सहयोग से देहरादून में आयोजित ग्रैंड फिनाले लिटिल मास्टर 2019 में भाग लिया। जिसमें उसने मॉडलिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जौया की इस उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है।