फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों के विरोध के बाद नगरपालिका में नहीं हो से नियुक्तियों से संबंधित टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका परिषद के सभासदों ने नगरपालिका में मूलभूत समस्याओं के निराकरण के बाद ही वहां पर्यावरण मित्र, माली, लाइनमैन की नियुक्ति की मांग उठाई है। दरअसल, नगरपालिका का अभी तक अस्थायी कार्यालय भी अस्तित्व में नहीं आ सका है। कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड तक की व्यवस्था नहीं है। सभासदों का कहना है कि निस्तारण की सुविधा के अभाव में कैसे पालिका के अंतर्गत पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जा सकती है।
विज्ञापन


दो माह पूर्व चिलियानौला रानीखेत नगर पालिका अस्तित्व में आ चुकी है। चार जनवरी को नगरपालिका की तरफ से माली, पर्यावरण मित्र, कूडा वाहन, लाइनमैन की नियुक्ति को लेकर निविदाएं जारी की गई थीं। 21 जनवरी को इसके लिए टेंडर होने थे, लेकिन सभासदों ने इसका विरोध कर दिया।

कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग मैदान नहीं है, ऐसे में पर्यावरण मित्र कहां कूड़े का निस्तारण करेंगे। विद्युत व्यवस्था नहीं है, लेकिन लाइनमैन की मांग की जा रही है, पालिका के पास वाहन तक नहीं है ऐसे में कैसे चालक और परिचालक की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन


सभासदों ने नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपकर मूलभूत समस्याओं के निराकरण के बाद ही आवश्यक पदों पर निविदाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद नवल किशोर पांडे, दीपक कुमार, बीना नेगी, अरुण रावत, लक्ष्मण सिंह, उमा रावत सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें