अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा पदाधिकारियों की हुई बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों के पदाधिकारी पूरे जिले में प्रवास करें। फरवरी माह के पहले सप्ताह में द्वाराहाट में संयुक्त मोर्चे की कार्यसमिति की बैठक होगी। भाजयुमो के सभी मंडल खेलकूद प्रतियोगिताएं कराएंगे और दो मार्च को विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली जाएगी जो कि ऐतिहासिक होगी। महिला मोर्चा को अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ना होगा।
बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन पंत, अजय वर्मा, अमित साह, प्रकाश जोशी, बीना नयाल, ममता भट्ट, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री प्रमोद कुमरा, गणेश राम, संतोष कुमार, असलम खान आदि ने भाग लिया।