द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। हिसार हरियाणा में 10 जनवरी से प्रस्तावित 64 वीं अंडर 14 बालक बालिका नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईड़ा के प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र भट्ट को नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा टेक्निकल आब्जर्वर नियुक्त किया है।
भुवन भट्ट उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा के ऐसे पहले शिक्षक हैं, जिन्हें टेक्निकल आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया है। बिजेपुर धनखलगांव निवासी भुवन भट्ट इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। श्री भट्ट की इस उपलब्धि पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वाराहाट समेत विभिन्न शिक्षक संगठनों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।