अल्मोड़ा। हवा चलने के साथ ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के वक्त पाला गिरने और ठंडी हवा चलने से तापमान में भी गिरावट आ रही है। मंगलवार सुबह धूप निकली, लेकिन साथ में हल्के बादल भी छाए रहे। न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।