फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवतापूर्ण शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य संवारें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ हवालबाग ब्लाक इकाई की पालिका सभागार में हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारें। ब्लाक इकाई के लिए कमलेश जोशी अध्यक्ष और स्नेहलता बिष्ट मंत्री चुनी गई।

वक्ताओं ने कहा कि छात्रवृत्ति और शालासिद्धि के आनलाइन कार्य विद्यालयों को नहीं देकर विकासखंड कार्यालय से कराए जाएं। शिक्षकों की जीपीएफ पासबुक और सेवा पुस्तिकाएं पूर्ण करें। सेवा पुस्तिकाओं का वर्ष में एक बार शिक्षकों को अवलोकन कराया जाए। मूल्यांकन पद्धति अंक आधारित हो और राज्य में एकरूपता लाई जाए। चिकित्सा अवकाश में गए शिक्षकों के उपस्थित होने पर रुका वेतन शीघ्र आहरित करने, अंग्रेजी शिक्षक की अतिरिक्त व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कक्षा आठ तक फेल नहीं करने की नीति का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिना प्रशिक्षण के कक्षा छह में विज्ञान विषय को अंग्रेजी में लागू करना अव्यवहारिक है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने सेवानिवृत्त शिक्षक धन सिंह बिष्ट, रेखा पांडे को सम्मानित किया। हवालबाग कार्यकारिणी के अन्य पदों पर धरनीधर जोशी उपाध्यक्ष, गायत्री बिष्ट संयुक्त मंत्री, रश्मि रावत कोषाध्यक्ष चुनी गई। गोष्ठी में प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा, संरक्षक जगत सिंह नेगी, संयुक्त मंत्री पंकज पांडे, पर्यवेक्षक नारायण सिंह भाकुनी, जिलाध्यक्ष सजय सिंह बिष्ट, मंत्री युगल मठपाल, कमलेश जोशी, स्नेहलता बिष्ट, सुरेश नैनवाल, धरनीधर जोशी, गायत्री बिष्ट, ऊषा पाल, कमला आर्या, माया रावत, संजय टम्टा, नारायण सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें