फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य तिथि पर स्वतंत्रता सेनानी जोशी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी को पुण्य तिथि पर याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में स्व. जोशी ने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


सुबह एनटीडी स्थित कब्रिस्तान में स्व. जोशी की समाधि पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दिन में महिला अस्पताल में स्व. विक्टर मोहन जोशी की मूर्ति पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि जोशी का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उनके बताए गए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर एसडीएम विवेक राय, आनंद सिंह बगडवाल, सुशील कुमार जोशी, किशन गुरुरानी, रैमजे के प्रधानाचार्य वीटी विल्सन, गिरीश धवन, एलके पंत, कैलाश गुरुरानी, विद्या बिष्ट, सुनील जोशी, तुषार कांत साह, वंशीलाल कक्कड़, जिला अस्पताल के सीएम डा. प्रकाश वर्मा, महिला अस्पताल की डा. प्रीति पंत, फार्मेसिस्ट गोकुल मेहता, अशोक पांडे, दिवा बिष्ट आदि उपस्थित थे। बाद में अस्पाताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें