फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोहरा के मामले में प्रधानो में पड़ी दरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा के मामले में ग्राम प्रधान संगठन में दरार पड़ती दिख रही है। बृहस्पतिवार को कुछ प्रधानों ने एसओ के तबादले के समर्थन में तो कुछ ने उनके विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

बृहस्पतिवार को करीब दो दर्जन प्रधानों के एक शिष्टमंडल ने संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह के नेतृत्व में एडीएम केसी टोलिया को ज्ञापन देकर जमणियां के प्रधान के साथ हुई कथित अभद्रता की जांच कर इसके लिए जिम्मेदार एसओ के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की है। शिष्टमंडल में जिपंस गजेंद्र नेगी, प्रधान मनोहर सिंह, लालमणी सती, राजेंद्र सिंह, हीरासिंह थापा, भगवत सिंह शामिल थे। उधर ग्राम प्रधानों के एक अन्य शिष्टमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए उनका तबादला न करने की मांग की है। ज्ञापन में देने वालों में प्रधान बालम सिंह, सुनीता देवी, पार्वती देवी, आनंदी देवी, खीम चंद्र, पानसिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर तड़ागताल के प्रधानों का आरोप है कि प्रधान संगठन की घेराव की चेतावनी के चलते केंद्रीय मंत्री व डीएम शिविर में नहीं आए। जिससे क्षेत्र का बड़ा नुकसान हुआ लिहाजा वे संगठन से खुद को अलग कर रहे हैं। आरोप लगाने वालों में न्यौनी के प्रधान उमराव सिंह नेगी, नौगांव बेड़िया के प्रधान गंगा सिंह, ढनाण की प्रधान पुष्पा मेहरा, पैली की प्रधान धनुली देवी, पूर्व प्रधान धनसिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें