फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार के बाद युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में भर्ती एक 18 वर्षीय युवक की तेज बुखार के बाद मौत हो गई। उसे रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती रही और रात करीब साढ़े बारह बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संदीप कुमार पुत्र कैलाश चंद्र निवासी फड़का स्यालीधार को तेज बुखार आने पर परिजनों ने रविवार शाम चार बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि देर रात उसकी हालत काफी खराब हो गई और उसे बचाया नहीं जा सका। उसका इलाज कर रहे डॉ. प्रवीण लसपाल के मुताबिक मृतक संदीप बुखार के साथ ही पेट में दर्द से भी पीड़ित था। उन्होंने कहा कि संभवत: फूड प्वाइजनिंग के कारण उसकी हालत बिगड़ी। युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें