फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण से पेयजल योजना ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्यां (अल्मोड़ा)। धौलादेवी विकासखंड अंतर्गत ध्याड़ी-मानेश्वर सड़क निर्माण के मलबे से भौनीगाड-आरासलपड़ फेज-2 पेयजल योजना ध्वस्त होने से कई गांवों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर आसपास के जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों का पूरा दिन परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत आरासलपड़, बिरकोला, मयोली, ध्याड़ी समेत कई गांवों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। फेस एक में भी पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। पानी की आपूर्ति नहीं होने से 400 से अधिक परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारी को कई बार सूचना दी गई लेकिन एक सप्ताह से ध्वस्त पेयजल योजना को ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर ध्वस्त पेययजल योजना को दुरुस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश जोशी, प्रधान दया किशन पांडे, उप प्रधान गोवर्धन पांडे, पूर्व प्रधान जगत सिंह, कमला देवी, उमापति आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें