अल्मोड़ा। भारतरत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अल्मोड़ा और पनुवानौला, तोली बाजार अभूतपूर्व बंद रहा। अल्मोड़ा में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालय, स्कूल कालेज और बैंक भी बंद रहे। भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने जगह-जगह शोक सभाएं कर स्व. वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
व्यापार मंडल के आह्वान पर अल्मोड़ा बाजार पूर्ण बंद रहा। व्यापार मंडल ने चौक बाजार में शोकसभा आयोजित कर स्व. वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, गिरीश धवन, किशन गुरुरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, मनोज पवार, मुमताज कश्मीरी, शैलेंद्र साह, शंकर लाल साह, दीपक शाह, मनीष जोशी, दीपक जोशी आदि उपस्थित थे। भाजपा कार्यालय में हुई शोकसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, कैलाश गुररुानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन पंत, राजीव गुरुरानी, अजय वर्मा आदि मौजूद थे। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।