फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमू बस का पिछला पहिया सड़क से उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग कई स्थानों पर संकरा बना हुआ है। संकरे स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन को पास देते समय सोमवार दिन में पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जा रही केमू की बस का पिछला पहिया सड़क से उतर गया। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। संयोग से बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। बस में 20 यात्री सवार थे। जो बाद में दूसरे वाहनों से गंतव्य को गए।
विज्ञापन


केमू की बस संख्या यूके-02-पीए-0047 पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जा रही थी। जिसमें 20 यात्री सवार थे। करीब 11:30 बजे पनुवानौला से 100 मीटर दूर दूसरे वाहन को पास देते समय बस का पिछला टायर सड़क से नीचे उतर गया। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। संयोग से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। इसके बाद सावधानी पूर्वक यात्री बस से उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें