फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली लिंगुड़े खाने बाद बिगड़ी थी बच्चों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में भर्ती लमगड़ा ब्लॉक के ठाना मठेना गांव में दस्त (डायरिया) पीड़ित दो लड़कियों को अभी दो दिन और अस्पताल में रहना होगा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश बिष्ट ने बताया कि दोनों लड़कियों की हालत अब ठीक है एहतियात के तौर पर उन्हें बुधवार तक अस्पताल में ही रखा गया है। इधर स्वास्थ्य टीम ने गांव जाकर प्रभावित परिवार से जानकारी ली। जांच में पता चला कि परिवार ने उस रात जंगली लिंगुड़े की सब्जी खाई थी जिससे बच्चों को दस्त लग गए थे और एक बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ठाना मठेना उपकेंद्र के फार्मासिस्ट आरपी भट्ट ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. कुलदीप, डॉ. कौशलेश, सुमन बिष्ट, खीम सिंह नगरकोटी, पुष्पा सिजवाली ने गांव में जाकर जांच की। साथ ही प्रभावित परिवार के सदस्यों से भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि परिवार ने उस रात जंगली लिंगुड़े की सब्जी खाई थी। जिसके कारण परिवार के तीन बच्चों का पेट खराब हो गया था। जबकि बड़े सदस्य आंशिक प्रभावित हुए। मालूम हो कि बीते शुक्रवार को लमगड़ा के थारामटेना गांव निवासी किशन राम के तीन साल के लड़के मयंकू और उसकी दो अन्य बहनें नौ साल की विनीता और छह साल की अंजलि की दस्त के कारण हालत खराब हो गई थी।

लगातार दस्त चलने से उनके छोटे बेटे मयंकू की तबियत ज्यादा बिगडने से शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई थी। मयंकू की दो अन्य बहनों की हालत भी बिगड़ती देख बच्ची के ताऊ भोपाल राम और अन्य उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश बिष्ट ने बताया कि दोनों लड़कियों को डायरिया की शिकायत है। जिसमें अंजलि के खून में इंफेक्शन की शिकायत भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें