फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 तक लिपुलेख तक बन जाएगी सड़क: अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा है चारधाम यात्रा मार्ग के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार का लक्ष्य 2020 तक लिपुलेख तक यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे कैलाश मानसरोवर यात्रियों को लपुलेख तक सड़क की सुविधा मिलेगी। लिपुलेख से लौटने के बाद टम्टा यहां लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार ने चार धाम मार्ग के लिए 12 हजार करोड़ रुपये की धनरशि स्वीकृत की है। केंद्र ने बार्डर सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त बजट की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई के साथ इस सड़क के निर्माण कार्य का उन्होंने निरीक्षण किया। साथ ही धारचूला और गुंजी में निर्माण कार्य का जायजा लिया।

टम्टा ने कहा कि बार्डर सड़क का निर्माण प्रगति के साथ किया जा रहा है। 2020 तक इस सड़क के बन जाने पर विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रियों को लिपुलेख तक यातायात की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास कर रही है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, अजय वर्मा, राजीव गुरुरानी, दीपक कपूर आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें