फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिकियासैंण में पहली बार जैविक उत्पादों की हाट खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की ओर से यहां पहली बार जैविक उत्पाद साप्ताहिक हाट लगी। इसका शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता, बीडीओ शाकिर हुसैन, ईओ नगर पंचायत पीके ओझा ने किया। बीडीओ हुसैन ने जैविक उत्पादों के गुणों की महत्ता बताई। कहा कि यहां बिकने वाली सब्जियों के उत्पादन में किसी प्रकार की रासायनिक खाद आदि का प्रयोग नहीं किया जाता। यह सब्जियां स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। उन्होंने कहा हाट के जरिये स्थानीय किसानों के उत्पादन को सही दाम मिलेगा और दूसरी ओर लोगों को भी अच्छा उत्पाद मिल सकेगा। हाट में पहुंचे नई दिशा विनायक, लक्ष्य भतरौंजखान, पंचवाटिका सिनौड़ा, महाकालेश्वर बासोट, मां नैथना तकुल्टी, जय नागार्जुन जालली पाली स्वायत्त सहकारिता स्वयं सहायता समूहों द्वारा जैविक उत्पादों के स्टालों पर खूब बिक्री हुई। स्थानीय किसान पूर्व सैनिक पूरन नाथ, दीवानी राम ने भी स्वयं उगाई जैविक सब्जियों की बिक्री की। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष विजय लटवाल, शोबन सिंह मावड़ी, शंकर फुलारा, विक्रांत चौधरी, लक्ष्मी दत्त नैलवाल, कुबेर सिंह, जयदेव, धर्मेंद्र सविता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें