फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैंती तहसील के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बढने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। तहसील जैंती के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है जिससे ग्रामीणों को जान का खतरा बना है। दो माह के भीतर तेंदुआ दो दर्जन से अधिक मवेशियों को निवाला बना चुका है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जैंती तहसील के अंतर्गत बचकांडे, ल्वाली, मिरई, स्यूनानी, बोरागांव, बसगांव, भाबू बिराड़, तल्ला बिनौला, मल्ला बिनौला, ध्यूली, बस्टा, आराखेत, रनक, त्योनरा समेत 35 से अधिक गांवों में तेंदुए का आतंक काफी बढ़ गया है। तेंदुआ विभिन्न गांवों में दो माह के भीतर दो दर्जन से अधिक मवेशियों को शिकार बना चुका है। तेंदुए के आतंक के कारण महिलाएं अकेले घास, लकड़ी आदि लेने जंगल नहीं जा रही हैं। कई बार रात्रि में तेंदुआ गांव में भी घुस आ जा रहा है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। खासकर छोटे स्कूली बच्चों को अकेले आने जाने में खतरा बना रहता है। ल्वाली के क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात सिंह धौनी ने तेंदुए के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें