फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल प्रभारी पार्टी गतिविधियों में सक्रियता लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने मंडल प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रभारियों से मंडलों में पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रियता लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी मंडल प्रभारी जल्द से जल्द मंडलों का भ्रमण कर संगठन की गतिविधियों में सक्रियता लाएं और जिम्मेदारी के साथ काम करें। मंडल की हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। मंडलों में आजावीन सहयोग निधि के बारे में भी चर्चा की गई।

अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के पूर्णकालिक ऋषि कंडवाल ने बूथ और शक्ति केंद्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आवश्यकता पड़ने पर पुनर्गठन पर चर्चा की। आजावीन सहयोग निधि के संयोजक कैलाश भट्ट ने जिले का लक्ष्य पूर्ण करने पर सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


संचालन जिला महामंत्री रवि रौतेला और प्रेम शर्मा ने किया। बैठक में नीमा बंगारी, जगदीश चौहान, मीना भैसोड़ा, शैलेंद्र साह, सादर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र शाही, प्रताप सिंह रावत, जनार्दन पांडे, गिरीश सत्यवली, चंदन भगत, आनंद डंगवाल, संजय टम्टा, नीमा आर्या, मोहन सिंह अधिकारी, विनोद भट्ट, सुरेंद्र मनराल, त्रिलोक सिंह बजेठा, मुकेश चंद्र पांडे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें