अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत रैलापाली के पंचायत घर में हुई बैठक में वक्ताओं ने गांव को पालिका में शामिल करने का विरोध किया। उन्होंने गांव बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि गांवों को पालिका में शामिल करने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो किसी भी प्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आगामी चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गांव को पालिका में मिलाने से ग्रामीणों को कई प्रकार के टैक्स देना पड़ेगा। इससे ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। गांवों को किसी भी सूरत में पालिका क्षेत्र में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। अध्यक्षता रिंकू आर्या तथा संचालन अंबी राम आर्य ने किया। बैठक में धनी राम, राम सिंह, महिपाल सिंह मेहता, कलावती देवी, हंसी देवी, दीपक, अमित आर्या आदि मौजूद थे।