फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता कर्नाटक का समर्थकों के साथ उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के लिए धनावंटन करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता और ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार अनुश्रवण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में चौबीस घंटे का उपवास शुरू कर दिया है। उनके समर्थन में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के प्रति भाजपा सरकार उदासीन बनी हुई है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मेडिकल कालेज को मान्यता नहीं दी है। यदि सरकार ने एक माह के भीतर मेडिकल कालेज के लिए बजट अवमुक्त नहीं किया तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को सत्ता में आए दस माह का समय हो गया है, लेकिन इस सरकार ने मेडिकल कालेज के लिए एक भी पैसा नहीं दिया। कार्य अधूरा होने के चलते मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को सत्र 2018 की मान्यता भी नहीं दी है। वहीं पर्वतीय क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों का अभाव बना हुआ है। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बन गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर मेडिकल कालेज के लिए धनराशि अवमुक्त नहीं की जाती है तो कांग्रेस पार्टी के बैनर तले अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया जाएगा। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम विवेक राय के आश्वासन पर शाम 6.30 बजे उपवास खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन


उपवास पर कर्नाटक के अलावा जगदीश नगरकोटी, हरीश चंद्र आर्या बैठे। धरने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, रोहित, केवल सती, हेम जोशी, प्रदेश प्रवक्ता अमित जोशी, गौरव कांडपाल, डा. पूरन चंद्र सत्याल, जितेंद्र कांडपाल,गौरव जसवाल, राकेश बिष्ट, पूरन भंडारी, प्रकाश मेहता, अमर बोरा, अख्तर हुसैन, अमन अंसरी, बिंदू रौतेला, दीपेश जोशी, अमर बोरा, गौरव जसवाल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता बैठे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें