फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 को खुला संवाद आयोजित करेगी उपपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी 17 जनवरी को पार्टी के नौवें स्थापना दिवस पर गैरसैंण उत्तराखंड की अवधारणा और आत्मा विषय पर खुला संवाद आयोजित करेगी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की यहां हुई बैठक में तय किया गया कि 18 जनवरी को पार्टी कार्यकर्ता नगर में जनसंपर्क मार्च भी निकालेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में उपपा ही सही मायनों में कांग्रेस और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को सही विकल्प दे सकती है। स्थापना दिवस पर राज्य की आर्थिक, सामाजिक आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा ने और संचालन रेखा धस्माना ने किया। इस मौके पर बीसी जोशी, किरन आर्या, अनूप तिवारी, गोपाल राम, जीवन चंद्र, अनीता बजाज, करम सिंह दानू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें