फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति सूची जारी करने समेत अन्य मांगों को लेकर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के सभी विकासखंडों सहित विद्यालयों में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की यहां हुई सभा में मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि जब तक पदोन्नति सूची जारी नहीं होती है तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि निदेशालय को कर्मचारियों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करनी चाहिए। वक्ताओं ने विभाग से 328 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू अवस्थी, राम सिंह गैड़ा, मंडलीय उपाध्यक्ष बलवीर सिंह भाकुनी, नवीन तिवारी, गंगा सिंह बगड़वाल, अवनीश पडियार, बलवंत तड़ागी, जेएस चिलवाल, मो. हारुन, गौरव बिष्ट, राजेश डालाकोटी, अर्जुन सिंह नेगी, भुवन जोशी, दिनेश सनवाल, भगवत सिंह बिरौडिय़ा, कमल बिष्ट, गोविंद सिंह मेहता, योगेश तिवारी, सुरेंद्र, नरेंद्र सिंह नेगी, विजय पाठक, संजीव बिष्ट, दीपिका मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें