फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण राजधानी बनाने को लेकर यूकेडी का 18 को धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में राजधानी गैरसैंण बनाए जाने को लेकर 18 दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने को लेकर मंत्रणा की गई। बैठक में ब्लाक स्तर पर विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। दल के जिलाध्यक्ष दीवान बनौला ने बताया कि धौलादेवी ब्लाक के लिए गोपाल बनौला, शिवराज बनौला, भैंसियाछाना ब्लाक के लिए बसंत जोशी, दिनेश पेटशाली तथा अल्मोड़ा नगर के लिए युवा नगर अध्यक्ष मोहित साह, गिरीश पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा हवालबाग ब्लाक की जिम्मेदारी कुंदन कनवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, रानीखेत के लिए गजेंद्र सिंह नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में तय हुआ कि उक्रांद कार्यकर्ता 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे गांधी पार्क में एकत्रित होंगे। बैठक में केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी, गिरीश साह, ब्रह्मानंद डालाकोटी, हरीश जोशी, दिनेश जोशी, शिवराज बनौला, गोपाल बनौला, कुंदन कनवाल, महेश परिहार, उदय मेहरा, कमलेश जोशी, अमन बनौला, दिनेश जोशी, बहादुर राम, कैलाश राम, तारा राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें