फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्ले 18 को अधिशासी अभियंता दफ्तर में धरना देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसबी में स्थायी नियुक्ति, पेंशन देने समेत अन्य मांगों को लेकर एसएसबी स्वयं सेवकों (गुरिल्ले) का कलक्ट्रेट में चल रहा धरना शनिवार को 2965वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने 18 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोनिवि निर्माण खंड में कार्यरत मेट और बेलदारों को हटाने पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने कहा कि लोनिवि निर्माण खंड अल्मोड़ा द्वारा रिक्त मेट और बेलदार पदों की मांग और धन की आवश्यकता का प्रस्ताव पूर्व में ही शासन को भेजा जा चुका है। इसके बावजूद रिपोर्ट न आने की बात कह कर गुरिल्लों की नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी गई है। धरने पर गोपाल राणा, खड़क सिंह पिलख्वाल, अर्जुन नैनवाल, पनी राम, संजय कुमार बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें