फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीम फाइनल में पहुंच गई है। रुद्रपुर की टीम पहले ही फाइनल में स्थान बना चुकी है। फाइनल मुकाबला शनिवार चार नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल मैच एसएसजे परिसर अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ महाविद्यालय के बीच हुआ। अल्मोड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 20 ओवर में सागर रावत के 26 रनों की मदद से आठ विकेट के नकुसान पर अल्मोड़ा परिसर की टीम ने 112 रन बनाए। पिथौरागढ़ की ओर से जीवन मेहता और प्रशांत ने 3-3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिथौरागढ़ की टीम ने 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। पिथौरागढ़ की ओर से योगेश ने 23, विनोद ने 30 और दीपक ने 28 रन बनाए। मैचों के अंपार देवेंद्र परिहार, चंदन लटवाल, विक्रम बोरा, दुष्यंत कुमार थे, जबकि रुद्रपुर महाविद्यालय की टीम पहले ही फाइनल में स्थान बना चुकी है। क्रिकेट कोच लियाकत अली खान ने बताया कि फाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ और रुद्रपुर के बीच शनिवार चार नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें