फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज में प्राथमिक विद्यालय ढौल ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अिल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सतराली में आयोजित डोटियालगांव संकुल स्तरीय बाल महोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। गणित विजर्ड प्रतियोगिता में उमेश भंडारी, स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में उमेश भंडारी और चित्रकला में ममता आर्या अव्वल रहीं।
विज्ञापन


क्विज में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढौल, कविता और कहानी वाचन प्रतियोगिता में उमेश भंडारी ने बाजी जारी। मुख्य अतिथि ताकुला के बीईओ पुष्कर लाल टम्टा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संयोजक संकुल प्रभारी भुवन सिराड़ी ने पूर्व में जिला स्तर पर अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में जिले में प्रथम रहे उमेश भंडारी को राज्य स्तर पर प्रतिभाग कराने के लिए 200 रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए। राप्राशि संघ ताकुला इकाई के महामंत्री भूपेंद्र भाकुनी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान चंपा डंगवाल, शिक्षक रमेश मेहरा, प्रधानाध्यापिका भागीरथी लस्पाल, संजय वर्मा, भूपेंद्र भाकुनी, गणेश जोशी, भगवती पंत, हंसा वर्मा, आशा पंत, उपेंद्र सिंह, गगन साहनी, रजनीश सेमवाल, हेमा, भागीरथी लस्पाल आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें