अल्मोड़ा। राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा मेें खंड स्तरीय विज्ञान सेमीनार आयोजित किया गया। स्वच्छता विषय पर हुए सेमीनार में जीआईसी स्यालीधार की प्रियंका नाथ, जीआईसी भगतोला के क्षितिज कठायत, जीआईसी कठपुड़िया के करन कांडपाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों से स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता लाने पर जोर दिया। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विज्ञान समन्वयक प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिला स्तरीय सेमीनार 24 अगस्त को एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा में होगा। जिसमें ब्लॉक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी भाग लेंगे। इस अवसर पर विज्ञान प्रभारी माया साह, रमा भट्ट, एम तबस्सुम, लीला वर्मा आदि उपस्थित थीं।